पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एंटी माफिया अभियान के तहत मंगलवार को शहर के भीतरी हिस्से में पहली बार शराब माफिया का मकान तोड़ा गया। कालू उर्फ कालिया पासी ने बाखल क्षेत्र में सरकारी जमीन पर 2 मंजिला मकान बना रखा था। जमीन के दस्तावेज देने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किए लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर मकान ढहा दिया। बाखल क्षेत्र अवैध शराब बिक्री के लिए कुख्यात है।
पहली बार शराब माफिया पर कार्रवाई हुई। एंटी माफिया अभियान में अपराधियों की संपत्ति की जांच चल रही है। इसमें कालू का 2 मंजिला मकान सरकारी जमीन पर बना मिला। निगम ने मकान बनाने की अनुमति व जमीन संबंधी दस्तावेज मांगे। 18 फरवरी तक दस्तावेज पेश करना थे लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम का अमला राजस्व अधिकारी व पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा। 5 घंटे तक कार्रवाई में जेसीबी से मकान ढहा दिया। इस दौरान 50 से ज्यादा पुलिस अफसर-जवान मौजूद रहे।
अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे
^शहर में सभी अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। एंटी माफिया अभियान में अपराधियों की संपत्ति की जांच हो रही है। जो भी निर्माण अवैध मिला, उसे सख्ती से हटाएंगे।
-काशीराम बड़ोले, एसडीएम बुरहानपुर
परिजन बोले- कालू यहां नहीं रहता, सख्ती की
नगर निगम का अमला दल-बल के साथ यहां पहुंचा तो कालू के परिजन ने कहा कालू यहां नहीं रहता। पड़ोस के झोपड़े में रहता है लेकिन सख्ती करने पर उन्होंने मकान खाली किया। तहसीलदार मुकेश काशिव के पास महिलाएं पहुंचीं और बोलती रही कालू का मकान दूसरा है लेकिन मकान संबंधी दस्तावेज उनके पास नहीं थे। आधे घंटे में मकान खाली होते ही निगम ने कार्रवाई शुरू की। अनिल गंगराड़े ने बताया धारा 307 में नोटिस जारी कर जवाब मांगा था लेकिन परिवार की ओर से जवाब नहीं मिला। मकान सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बनाया था।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.