पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बढ़ते संक्रमण ने लोगों को एक बार फिर घरों में बंद रहने को मजबूर किया है। शुक्रवार शाम 6 बजे से तीन नगरीय निकायों की तीन लाख से ज्यादा आबादी 60 घंटे के लिए घरों में बंद हो जाएगी। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जिले में गुरुवार को भी 16 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर अब एक्टिव केस 184 पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र की सीमा से लगे बुरहानपुर में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसे नियंत्रित करने के लिए शहरी क्षेत्र बुरहानपुर, नेपानगर व शाहपुर में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। यहां सभी व्यावसायिक और अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या को देखते हुए नए आदेश जारी किए हैं। इसमें शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रखने को कहा है। लॉकडाउन में अस्पताल, दूध, सब्जी व किराना की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी लेकिन बिना वजह घर से निकलने वालों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। बुधवार को ही गुरुवार रात 10 से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू के साथ संडे लॉकडाउन के आदेश सीएम ने दिए थे लेकिन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार देख उन्हें फैसला बदलना पड़ा।
जानिए...आपके रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी क्या सुविधा मिलेगी और क्या बंद रहेगी
यह सुविधाएं रहेंगी चालू
फॉलोअप : कोविड वार्ड के बाहर गार्ड तैनात, पासधारी एक अटेंडर को ही प्रवेश दिया
बुरहानपुर | जिला कोविड स्वास्थ्य सेंटर के कोरोना संदिग्ध वार्ड में अब लोगों की रोक-थाम शुरू हो गई है। कोविड वार्ड के बाहर गार्ड तैनात किया गया। जो अब पासधारी एक अटेंडर को ही प्रवेश दे रहा है। जिला अस्पताल के मेडिकल सहित अन्य वार्डों की तरह डीसीएचसी सेंटर के कोरोना संदिग्ध वार्ड में मरीजों से मिलने के लिए भीड़ पहुंच रही थी। स्टॉक की कमी की वजह से सिर्फ एक अटेंडर को आने दे रहे थे। ऐसे में मरीजों के परिचीत और रिश्तेदार भी पहुंचने लगे थे। डॉक्टर, स्टॉफ नर्स के रोकने पर भी नहीं मान रहे थे। गुरुवार से यहां एक गार्ड तैनात कर दिया है। अटेंडरों को बाहर बैठने के लिए कुर्सी लगाई है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.