पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुरहानपुर से सटे महाराष्ट्र के जिलों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद अब यहां से आने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। बुधवार से महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को अपने साथ मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा। वहीं सीमाओं पर आने-जाने वाले की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की जाएगी। मंगलवार को आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिले में 80 दिन बाद मंगलवार को एक दिन में 8 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने कहा कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी है। इसके लिए मास्क की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया जाएगा। बुधवार से 25 से ज्यादा टीमें मास्क को लेकर अभियान चलाएंगीं। लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। नहीं लगाने पर सख्ती बरतेंगे। बुधवार से शादी और शवयात्रा में शामिल होने वालों की संख्या भी सीमित की जा रही है। शादी में अब दोनों पक्षों के 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। शवयात्रा में 30 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। दोनों के लिए अनुमति जरूरी होगी। 1 मार्च से होने वाले किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए अपर कलेक्टर की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
शादी और शवयात्रा की भी अनुमति लेना जरूरी, आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में मास्क के लिए अभियान चलाने पर जोर
फिलहाल व्यापार-व्यवसाय और उद्योग पर सख्ती नहीं
अभी आर्थिक गतिविधियों पर कोई बंदिश नहीं है लेकिन सावधानी जरूरी है। मंदी के चलते उद्योग संचालित होंगे। खासकर हाट बाजार में आने वाले महाराष्ट्र के व्यापारी व लोगों पर पाबंदी रहेगी। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, एसपी राहुल लोढा, अपर कलेक्टर शैलेंद्रसिंह चौहान, एसडीएम केआर बड़ोले, दीपक चौहान, मनोज लघवे, अजयसिंह रघुवंशी आदि मौजूद थे।
2 बैंकों के पांच कर्मी संक्रमित, अब जिले में 24 एक्टिव केस
पिछले 24 घंटे में जिले में 8 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो बैंकों के पांच कर्मचारी शामिल हैं। अब जिले में 24 एक्टिव मरीज हो गए हैं। राजघाट का 29 वर्षीय युवक बैंक ऑफ बडोदा की मोहम्मदपुरा शाखा में कर्मचारी है। इस बैंक के एक अधिकारी पहले संक्रमित हुए थे, युवक उन्हीं के संपर्क में आया था। इसी बैंक के गुरुगोविंदसिंह कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के राजपुरा निवासी 29 वर्षीय कर्मचारी, बुधवारा निवासी 32 वर्षीय युवक और प्रगति नगर निवासी 32 वर्षीय महिला कर्मी भी संक्रमित मिली हैं। जिला अस्पताल में भर्ती लालबाग के 65 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने तक वे अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट आते ही उन्हें खंडवा रैफर कर दिया गया। इसके अलावा नेपानगर के वल्लभनगर निवासी अतिथि शिक्षक और इच्छापुर निवासी 61 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है।
सख्ती : संक्रमण से बचने के लिए लागू किए नियम
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.