मुंबई के एक व्यापारी ने बुरहानपुर की एक लॉज में अपने हाथों की नस काट ली और उसका लाइव वीडियो अपने परिवार को दिखाया। परिवार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
परिजन ने पुलिस से कहा - वह कहां रुका यह हमें पता नहीं, लेकिन उसने अपने हाथ की नस काट ली है। पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम से मिलने पर व्यापारी की खोजबीन शुरू की। 20 मिनट बाद व्यापारी खानका वार्ड की एक लॉज में मिला।
खून से लथपथ पड़ा था कमरे में
पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरा कमरा खून से लथपथ पड़ा था। व्यापारी पलंग पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उसके हाथ की नस कटी हुई थी। पुलिस ने व्यापारी की पहचान मुंबई के विकास उपाध्याय के रूप में की। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
कुछ भी बताने से करता रहा इनकार
जिला अस्पताल में भर्ती मुंबई का व्यापारी विकास उपाध्याय कुछ भी बताने से इनकार करता रहा। जब उससे पूछा गया कि क्या पारिवारिक कारणों के कारण ऐसा किया गया है तब भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना देर रात की करीब एक बजे की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.