पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गर्मी के मौसम की वजह से पूरे प्रदेश में फायर अलर्ट घोषित किया हुआ है। ऐसे में नगर निगम सीमित कर्मचारी और संसाधनों के साथ जिलेभर की सुरक्षा में डटा है। आग बुझाने के लिए अब कर्मचारी यूनिफाॅर्म में आएंगे। यह पानी छिड़काव कर आग बुझाने के अलावा लोगों की भी जान बचाएंगे। इसके लिए उनको प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
नगर निगम के अग्निशमन विभाग में सहायक फायर इंस्पेक्टर के रूप में सावन चौहान की नियुक्ति हुई है। कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए उन्होंने 5 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू किया है। इसमें फायर वाहन चलाने और आग बुझाने के तरीके बताए जा रहे हैं। आगजनी के दौरान सामने आने वाली परिस्थितियों से निपटने के गुर बताए जा रहे हैं।
सावन चौहान ने बताया कि यह मानते हैं कि यहां कर्मचारी सीमित हैं लेकिन फिर भी पूरी टीम अच्छे से आगजनी पर काबू कर रही है। 14 अप्रैल से राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस शुरू हो रहा है। 20 अप्रैल तक निगम के फायर कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को आगजनी पर काबू पाने के तरीके बताएंगे।
निगम में 24 कर्मचारी आग बुझाते हैं, बचाव का अनुभव नहीं
नगर निगम में 24 घंटे की शिफ्ट के लिए 24 कर्मचारी हैं। इनमें 12 ड्राइवर और 12 फायरमैन हैं। अभी ये सिर्फ आग बुझाने के लिए पानी छिड़कने का काम करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में बचाव कार्य का अनुभव नहीं है। निगम में चार दमकल हैं। इनमें से एक खराब है। हाइराइज बिल्डिंग तक आग पर काबू पाने के लिए टर्म टेबल लैडर नहीं है।
अभी ये स्थिति
गाइडलाइन के अनुसार एक दमकल पर ऑफिसर, ड्राइवर, कैप्टन, तीन फायरमैन सहित छह अफसर-कर्मचारी होने चाहिए। इनमें से रेस्क्यू टीम भी निकाली जाती है, जो लोगों को बचाकर बाहर निकालते हैं लेकिन नगर निगम के एक दमकल पर दो-तीन कर्मचारी ही रह पाते हैं।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.