पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरे दिन शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बार विरोध मौन धारण करके जताया गया। स्थानीय गांधी चौक में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने मौन धरना दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि 5 जनवरी को पीएम की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा चूक की गई। प्रधानमंत्री का काफिला 20 मिनट तक फ्लाई ओवर पर फंसा रहा। पीएम पंजाब में पांच बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले थे। हुसैनीवाला में पीएम के काफिले का मार्ग अवरूद्ध किया गया। उनका मार्ग अवरूद्ध किया जाना एक षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है। मौन धारण में पूर्व महापौर अनिल भोंसले, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, जगदीश कपूर सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी मौजूद थे।
भाजपा महिला मोर्चा ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया
भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने पीएम के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने कहा पंजाब ने लोकतंत्र की हत्या कर देश के इतिहास में और काला दिवस दर्ज कराया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.