मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग स्टेशन रोड पर निकली एक बारात में एक दूल्हा अपनी शादी में 15 फीट उंचे डीजे पर चढ़कर नाचने लगा। दूल्हे ने डीजे पर करीब आधे घंटे तक डांस किया। रिश्तेदारों के मनाने के बाद भी वो डीजे से उतरने को तैयार नहीं था। कड़ी मशक्कत के बाद दूल्हे राजा डीजे से नीचे उतरे।
दरअसल, लालबाग रोड पर सोमवार शाम एक बारात निकल रही थी। इसमें डीजे साउंड भी शामिल था। डीजे पर फिल्मी गाने बज रहे थे। जिसपर दूल्हा के दोस्त और रिश्तेदार जमकर थिरक रहे थे। यह देख दूल्हा भी खुद को रोक नहीं सका। और घोड़ी से नीचे उतरकर पहले दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खूब डांस किया। उसके बाद 15 फीट उंचे डीजे पर चढ़कर जमकर नाचने लगा।
लोगों ने वीडियो बनाया
यह नजारा देखकर बाराती हैरान हो गए। राहगीरों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यह दूल्हा अपने एक बुजुर्ग रिश्तेदार के आग्रह पर नीचे उतरा और फिर घोड़ी पर सवार हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.