पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खकनार क्षेत्र के उसारणी से लोखंडिया मेला देखने जाने के लिए निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 7 लाेग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। दो की हालत गंभीर है। शुक्रवार शाम ग्राम उसारणी ने 50 से ज्यादा ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से मेले में जाने के लिए निकले थे। ग्राम से कुछ दूर जाते ही सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। सड़क के पास गड्ढा होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां गिरी गई और सात से ज्यादा लोगों को चोटें आई। शुक्रवार रात को सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें खारसिंग, केवटी बाई, फुलबाई पित गोकुल, जामलीया बाई और अन्य घायल हुए। इसें खारसिंह और जामलीया बाई को गंभीर चोटें लगी है। देड़तलाई-खंडवा हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे - देड़तलाई-खंडवा हाईवे पर सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार रात पिकअप ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीन को गंभीर चोटें आई। लोखंडिया मेले के कारण आवागमन बढ़ने से भी हादसों की संख्या में बढ़ी है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.