पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मौसम साफ होने के बाद अब उत्तरी हवा का असर बढ़ गया है। मंगलवार का दिन जनवरी का सबसे ठंडा दिन रहा। दोपहर तक शीतलहर रही। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बाद में धूप निकलने से तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मौसम सर्द रहने का की संभावना जताई है।
मंगलवार अलसुबह से ही शीतलहर रही। सुबह हल्का कोहरा छाया और ठंडी हवा चलने लगी। सर्द हवाओं के कारण दिन में ठिठुरन बढ़ गई। जनवरी की शुरुआत में अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादल छाए थे। लेकिन इनके छंटते ही उत्तरी हवा का असर बढ़ गया है। उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। यहां से ठंडी हवा आ रही है। इस कारण प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान तेजी से गिरा है। आने वाले एक सप्ताह तक इसका असर रहेगा।
14 और 15 को कड़ाके की ठंड का अनुमान, तापमान में गिरावट जारी रहेगी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुरुदत्त मिश्रा ने बताया अगले तीन-चार दिन तक इसी तरह तापमान नीचे आएगा और ठंड बढ़ेगी। 14 और 15 जनवरी को कड़ाके की ठंड का अनुमान है। ग्वालियर और चंबल संभाग में पाला भी गिरने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। अभी कोई भी सिस्टम नहीं बन रहा है। आसमान साफ हो गया है और बादल नहीं है। ठंड का जाेर अब बढ़ेगा। रात का तापमान भी तेजी से गिरेगा।
ठंड बढ़ने से फसलों को फायदा, चने में इल्ली का प्रकोप कम होगा
बादल छंटने और तापमान कम होने से फसलों को फायदा होगा। गेहूं और चना फसल को तापमान कम होने पर फायदा होता है। बदली के कारण चना फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन अब स्थिति में बदलाव आएगा। दिन में धूप निकलने से इल्लियों का असर कम होने लगेगा।
पॉजिटिव- आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। तथा लोग आपकी योग्यता के कायल हो जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.