पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती शुक्रवार को मनाई जाएगी। एक दिन पहले गुरुवार को शहर में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। इसमें हरा, केसरिया काष्ठ पातड़ पहनकर और सिर पर केसरिया साफा बांधकर महिलाएं बाइक पर निकलीं तो माहौल राष्ट्रमय हो गया।
गुरुवार शाम 4 बजे प्रगति ताई चापोरकर के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने रैली को रवाना किया। रैली में 125 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर 250 से ज्यादा महिलाएं निकलीं। परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम से रैली शुरू होकर सिंधीबस्ती चौराहा, शनवारा, जयस्तंभ, शिवकुमारसिंह चौराहा, कमल तिराहा, पांडूमल चौराहा और राजपुरा होती हुई शिकारपुरा स्थित जीजा माता प्रतिमा स्थल पहुंची। यहां जीजा माता की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। रैली के दौरान अधिकांश चौराहों पर जाम की स्थिति बनी। समापन पर कुछ बाइक सहित मातृ शक्ति दोबारा इंदिरा कॉलोनी पहुंचीं।
आज घोड़े, बग्घी व ढोल के साथ निकलेगी शोभायात्रा
शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव समिति शोभायात्रा निकालेगी। शुरुआत कमल तिराहा से होगी। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र पाटील ने बताया इसमें 11 घोड़े, 2 बग्घी, ढोल व डीजे शामिल होंगे। शोभायात्रा डाकवाड़ी, राजपुरा, इंदौर-इच्छापुर हाईवे होती हुई ताप्ती नदी के बड़े पुल के पास शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पहुंचेगी।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.