पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अधिवक्ता संघ के चुनाव में सर्वसम्मति के तमाम प्रयास बुधवार विफल हो गए। अंततः नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय तथा उपाध्यक्ष, सहसचिव पद के लिए सीधा मुकाबला 15 अप्रैल होगा। नाम वापसी के अंतिम दिन सुबह 12 बजे से 3 बजने में 5 मिनट पहले तक अधिकांश अभिभाषक कोशिश करते रहे कि 5 में 4 फॉर्म सहमति से उठ जाए और अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हो जाए। लेकिन ऐसा नहीं होने से अब अधिवक्ता संघ चुनाव 2021 रोचक हो गया है। मतगणना, मतदान के बाद होकर परिणाम घोषित हो जाएंगे।
असहमत : नहीं माने पाल, झोंझारे का मोबाइल हुआ बंद
नाम वापसी का समय तीन बजे तक रखा था। उसके पहले वर्तमान अध्यक्ष जगदीश कुमार और पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल के पक्ष में लॉबिंग हुई। जिसमे दिनेश पाल और हेमराज झोंझारे का नाम वापस लिए जाने के लिए धर्मेंद्र नामदेव, मकसूद पटेल, दीपक शर्मा, पवन शर्मा, संतोष गायकवाड़ सहित अन्य ने काफी प्रयास किए। लेकिन आखरी समय तक पाल सहमत नहीं हुए। वही झंझारे ने अंतिम समय में मोबाइल बंद कर लिया। ऐसे में महेंद्र अग्रवाल, विवेक सिंह ने नाम वापस लेकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र दीक्षित ने नाम वापस लिया जबकि झोंझारे का फॉर्म स्वतः निरस्त हो गया। (उन्होंने अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों के लिए नामांकन दाखिल किया था) इसमें विवेक सिंह और मनोज गंगराड़े आमने सामने होंगे। सह सचिव के लिए निलेश कौशल और संतोष गायकवाड़ अड़े रहे। निर्वाचन अधिकारी महेंद्र नामदेव और सहायक पंकज तेनगुरिया ने बताया कि तीनों पदों के लिए 15 अप्रैल को मतदान और मतगणना होगी।
जगदीश कुमार के पास हैट्रिक का मौका
संघ हरसूद में 2015 के पहले तक कभी चुनाव की नौबत नहीं बनी। लेकिन 2016 में यहां पहली बार चुनाव के जरिए अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। जिसमें जगदीश कुमार ने सीधे मुकाबला महेंद्र पगारे को परास्त किया। 2018 में जगदीश कुमार ने चैनसिंह राजपूत को बड़े अंतर से हराया। लगातार पांच वर्ष तक अध्यक्ष रहे जगदीश कुमार के पास 2021 में हैट्रिक का अवसर है। दिनेश पाल और झोंझारे कुमार विरोधी खेमे के भरोसे टक्कर देने की तैयारी शुरू कर चुके है।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.