पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मार्कंडेय ऋषि की तपोस्थली नन्हेश्वर धाम की बावड़ी स्थित हाटकेश्वर महादेव का गुरुवार को पंचामृत अभिषेक किया गया। सुबह से शाम तक 12 घंटे में यहां 10 हजार से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए। यहां पारद का शिवलिंग वर्षभर बावड़ी के पानी में डूबा रहता है। गुरुवार को सुबह 7 बजे से दो मोटर पंप की मदद से पानी खाली करने का क्रम शुरू हुआ। दो घंटे बाद शिवलिंग पानी से बाहर आया। सुबह करीब 10 बजे पूज्य हरिओम बाबाजी व श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बावड़ी खोली गई। शाम तक करीब 10 हजार लोगों ने यहां दर्शन किए। भंडारे का आयोजन भी हुआ। इसमें आसपास के गांव के लोगों ने सेवाएं दी। श्रद्धालुओं के अनुसार 1996 में कुंड में दबे शिवलिंग को निकालकर पहली बार 7 जनवरी को ही अभिषेक किया गया था। तब से 7 जनवरी को यहां अभिषेक की परंपरा चल रही है। यह आयोजन कर 25वां साल था।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.