सड़क हादसा:वाहन की टक्कर से बच्चे व सास की मौत, 1 घायल

खरगोन2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • पत्नी को देखने जिला अस्पताल आ रहे थे, सुखपुरी क्षेत्र में हादसा

कसरावद रोड पर मंगलवार की रात 9.30 बजे चारपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 साल के बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार ग्राम नायदड़ निवासी नरसिंह की पत्नी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मंगलवार की शाम वह घर से जिला अस्पताल के लिए निकला। 3 साल का बेटा चंदन साथ हो गया। ससुराल ग्राम रसवा से सास मनीबाई पति जालमसिंह (45) को भी देखरेख के लिए ला रहा था। इसी दौरान सुखपुरी क्षेत्र में सामने से आ रहे चारपहिया वाहन ने इसे जोरदार टक्कर मार दी।

बेटे चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। मनीबाई को गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान एक घंटे बाद दम तोड़ दिया। नरसिंह के सिर में चोट आई है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

लोगों ने वीडियो बनाया, नंबर नहीं दिखे
हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। कुछ ने चारपहिया वाहन के विडियो भी बनाए। लेकिन इसमें पूरे डिजिट नहीं दिख रहे है। मेनगांव पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल रही है। जल्द वाहन का पता चलने की उम्मीद जताई जा रही है।