पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मां रेवा आरती समिति ने नर्मदा तट स्थित नर्मदा मंदिर में शुक्रवार को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य वक्ता मां नर्मदा संस्कृत पाठशाला के आचार्य पं. देवेंद्र शर्मा शास्त्री ने कहा अपने धर्म का पालन करें। ब्राह्मण को भी अपना धर्म नहीं त्यागना चाहिए। ईश्वर ने अर्जुन को भी धर्म पालन करने की ही शिक्षा दी। मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में भी अपना ध्येय नहीं खोना चाहिए। सदा संयम बनाए रखना चाहिए। गीता भगवान की मूर्ति है। भगवान के भरोसे रहने से ही जीवन का उद्धार होगा। धर्म है तो हम हैं। समिति संयोजक पं. प्रदीप शर्मा, शिक्षाविद पीके गुप्ता, देवानंद मुलेवा, बीके त्रिपाठी, सत्यदेव आदि ने मुख्य वक्ता पं. शर्मा का सम्मान किया। प्राचीन नरसिंह मंदिर स्थित मां नर्मदा संस्कृत पाठशाला में भी गीता जयंती पर कार्यक्रम हुआ। पाठशाला के प्राचार्य पं. दिलीप सोहनी, आचार्य पं. देवेंद्र शर्मा व बटुक ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संतों ने गीता जयंती पर प्रकाश डाला।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.