पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के बाहेती कॉलोनी 2 नंबर गली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें उसके जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें पत्नी से प्रताड़ित होने की बात लिखी है। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बबलू राठौर (40) ड्राइवर का काम करता है। उसने बुधवार रात को घर के बाहर नीम के पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। बहन आशा बाई ने बताया उनका विवाह करीब 16 साल पहले हुआ था। भाभी की दूसरी शादी थी, जिनके पहले से दो बच्चे थे। मेरे भैया से भाभी का दूसरा विवाह था। उनके दो लड़के हैं। इसमें से एक लड़के की शादी हो चुकी है। दूसरा लड़का मजदूरी करता है। उनकी पत्नी रोटी बनाने का काम करती है। वह चार दिन पहले ही ड्राइवर के काम से घर लौटे थे। उनका घर पर अकसर विवाद होता था। तीन माह पहले पत्नी ने विवाद के कारण थाने पर शिकायत भी दर्ज की थी। वर्तमान में उनका पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। टीआई ललित सिंह डागूर ने बताया सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है अगर यह नोट बबलू राठौर का ही पाया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।
इधर... अमानक पॉलीथिन जब्त
सनावद | नगरपालिका व मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर ने संयुक्त रूप से नगर की दुकानों का निरीक्षण गुरुवार को किया। इसमें विभिन्न दुकानों से करीब 3 किलो प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन जब्त की। सीएमओ एमआर निंगवाल ने बताया नगर को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए संकल्पित हैं। दल में नपा के स्वास्थ्य अधिकारी योगेंद्र गुप्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सुनील कुमार जैन, स्वच्छता प्रभारी हारून बैग आदि थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.