पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना महामारी की वैक्सीन का ड्राय रन (टीकाकरण की तैयारी) शुक्रवार को होगी। जिला अस्पताल, सनावद रोड स्थित निजी अस्पताल व टांडाबरूड़ में ड्राय रन होगी। इसमें एक स्थान पर 30 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसमें 10 से शाम 5 बजे तक टीकाकरण होगा। जिला टीकाकरण अधिकारी व वैक्सीन के नोडल अधिकारी डॉ. संजय भट्ट ने बताया कि इसमें पांच कर्मचारी रहेंगे। पहला कर्मचारी गार्ड रहेगा। दूसरा आधार कार्ड सहित अन्य कागज जांचेंगा। तीसरा कर्मचारी स्टाफ नर्स रहेगी। यह टीका लगेगी। चौथे व पांचवा कर्मचारी टीके के बाद आधे घंटे तक निगरानी रखेगा। कही टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य तो नहीं बिगड़ रहा है। यदि ऐसा होता है तो तत्काल जिला अस्पताल रैफर किया जाएगा। शुरूआत में 9 हजार 608 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी। यह संभवत: 20 जनवरी के बाद टीके लग सकते हैं।
रोजाना 20 कर्मचारियों को लग सकते हैं टीके
एक बूथ पर रोजाना 20 कर्मचारियों को टीके लग सकते हैं। जिलेभर में 1600 बूथ हैं। इस हिसाब से दो से तीन दिन में सभी कर्मचारियों का टीकाकरण हो जाएगा। इसके बाद पुलिस, निजी स्वास्थ्य कर्मचारी व आम लोगों का टीकाकरण होगा।
पोर्टल से नाम आएंगे, मोबाइल पर मैसेज
पोर्टल पर नाम से मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजे जाएंगे। मैसेज आने पर संबंधित बूथ पर तय तारीख व समय पर टीकाकरण कराना होगा। शेष छूटे हुए लोगों को भी टीकाकरण होगा।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.