खरगोन के बिस्टान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड भगवानपूरा का प्रभावी पथ संचलन निकला। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संचलन दोबारा आयोजन स्थल पहुंचा। नगर कार्यवाह विक्रम राठौर ने बताया कि संचलन में करीब 400 स्वयंसेवक घोष धुन पर कदमताल कर संचलन का हिस्सा बने।
इससे पहले हायर सेकेंडरी मैदान पर जिला कार्यवाह अमर वसले ने बौद्धिक देते हुए कहा कि संघ में एक घंटे चलने वाली शाखा में देश भक्त तैयार करने का काम लगातार 96 वर्षों से कर रहा है। देश का दुखद विभाजन हो या कोरोना महामारी, स्वयंसेवक अपना सर्वस्व न्यौछावर करता है।
देशहित में स्वयंसेवक अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जब भी समाज पर संकट आता है, स्वयंसेवक कदम से कदम मिला कर चलता है। संघ का स्वयंसेवक भारत माता को परम् वैभव पर ले जाने के लिए सतत प्रयास में लगा हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.