पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खेत में काटकर रखी गेहूं व चना फसल की रखवाली करने जा रहे किसान की नकाबपोश बदमाशों ने लकड़ी से पीटकर हत्या कर दी। हाथ-पैर में गंभीर चोट आने से इसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। यह घटना जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर बलकवाड़ा पुलिस थाने के बैगंदी गांव के बाहर की है। पुलिस के अनुसार बैगंदी निवासी पवन पिता मांगीलाल वर्मा (50) सोमवार शाम खेत से घर लौटा। खाना खाने के बाद वह सोमवार रात 10 बजे गेहूं-चना फसल की रखवाली करने जा रहा था। इसी दौरान गांव से 200 मीटर दूर 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया। लकड़ी से हाथ-पैरों में ताबड़तोड़ वार किए। पवन ने मदद के लिए आवाज लगाई। तब कुछ ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले पवन ने दम तोड़ दिया। पवन की कोई संतान नहीं है। परजनाें ने भी हत्या का आरोप लगाया है।
इधर... लकड़ी से पीटकर की बड़े भाई की हत्या
खरगोन | जिले के ग्राम बाजार खोदरा (झिरन्या) में मंगलवार की सुबह 7 बजे छोटे भाई ने लकड़ी से पीटकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी रॉबर्ट गिरवाल के अनुसार बनसिंह (35) का उसके भाई निहालसिंह (40) से सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्साए बनसिंह ने खटिया की लकड़ी (ईश) से निहालसिंह के सिर पर वार किए। निहालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाई गांव में अकेले ही रह रहे है। पत्नी व बच्चे मजदूरी के लिए बाहर गए है। दोनों के बीच पिछले 3 दिन से विवाद चल रहा था। बनसिंह ने दो दिन पहले निहालसिंह के घर का दरवाजा भी तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
3 दिन पुराने झगड़े को लेकर टवड़ी क्षेत्र में पथराव, 5 से ज्यादा घायल
खरगोन | शहर के टवड़ी मोहल्ला क्षेत्र में मटन मार्केट गली में तीन दिन पुराने विवाद के बाद मंगलवार शाम 6 बजे पथराव हो गया। 15 मिनट से ज्यादा समय तक दोनों तरफ से पत्थर आए। 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना फैलने पर सराफा, तालाब चौक, मोहन टॉकिज सहित अन्य बाजार बंद हो गए। पथराव में 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स पहुंचा। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया 6 लड़कों में 3 दिन पहले विवाद हुआ था। मंगलवार वह लड़के टवड़ी मोहल्ले में बाइक से आमने-सामने हो गए। यहां दोबारा दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। घटना में दो घायल पुलिस के पास पहुंचे हैं। क्षेत्र में बल तैनात है। मामला शांत हो गया है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.