पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम के गढ़ी मोहल्ले में रविवार सुबह एक कौआ जमीन पर गिरा हुआ देखा गया। असलम पठान व अन्य लोगों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत व पशु चिकित्सा विभाग को दी। सहायक सचिव दयाराम गोखले व पशु चिकित्सा विभाग के डाॅ. जगविर सिंह कनेश, सुभाष भूरिया मौके पर पहुंचे। डाॅक्टर ने कौए की जांच कर बर्ड फ्लू की आशंका जाहिर की। घटनास्थल से कौए की बीट व मिट्टी के सैंपल लिए। कुछ समय बाद कौए की मौत हो गई। कौए को बाक्स में डालकर ग्राम से दूर दफनाया गया। ग्राम पंचायत ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया। ग्रामीणों से सावधानियां बरतने को कहा।
गश खाकर गिरी चिड़िया, मौत के बाद ग्रामीणों ने दफनाया
मंडलेश्वर | ग्राम ठनगांव रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से एक चिड़िया को गिरते हुए देखा। ग्रामीणों ने उसे दाना पानी दिया लेेकिन कुछ देर बाद चिड़िया की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गड्डा खोदकर सुरक्षित तरीके से दफना दिया। तहसील में बर्ड फ्लू के मामले आने के बाद से ही पक्षियों के बीमार होने की संख्या में तेजी आई है। क्षेत्र के मुर्गी पालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मृत मिले बगुले को दफनाया
बेड़िया | रविवार को नगर में फारेस्ट ऑफिस के पास गायत्री कालोनी रोड पर मृत बगुले मिले। मृत बगुले मिलने से लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका जताई। बगुलों को सुरक्षित तरीके से दफना दिया गया।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.