पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक साल में करदाताओं से निगम बकाया संपत्ति और जलकर की 53 प्रतिशत ही वसूली कर पाया है। 31 मार्च तक 22 करोड़ 45 लाख रुपए संपत्ति कर वसूलना था, लेकिन 10 करोड़ 25 लाख रुपए की ही वसूली हुई। इसी प्रकार 6 करोड़ 94 लाख रुपए जलकर वसूलना था। इसमें से निगम अमला 4 करोड़ 62 लाख रुपए ही वसूल पाया। वहीं दुकान किराया 2 करोड़ 17 लाख रुपए वसूलना था, लेकिन 1 करोड़ 74 लाख रुपए की ही वसूली हो सकी। कुल 31 करोड़ 57 लाख रुपए बकाया वसूलना था, लेकिन 16 करोड़ 76 लाख रुपए की ही बकाया वसूली हो सकी। संपत्ति कर 44.64 प्रतिशत, जलकर 70.04 और भूमि, भवन और दुकान किराया 86.16 प्रतिशत ही निगम वसूल पाया। कुल मिलाकर वित्तीय वर्ष 2020-21 में 53.09 प्रतिशत ही बकाया वसूली हो सकी। अब 50 हजार रुपए से अधिक बकाया राशि वाले करीब 120 बड़े बकायादारों की सूची तैयार की जा रही है। संभवत: एक सप्ताह में यह सूची बन जाएगी। इसके बाद जब्ती-कुर्की की कार्रवाई निगम करेगा।
बकाया वसूली के लिए चलाया जाएगा अभियान
निगम द्वारा बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल 31 मार्च के बाद संपत्ति पर अधिभार लग गया है। कुछ संपत्तियों में कम-ज्यादा अधिभार की राशि दर्ज होने के कारण अफसर रिकार्ड व्यवस्थित करवा रहे हैं। यह काम पूरा होने के बाद फिर से बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा।
फैक्ट फाइल
38238 संपत्ति शहर में 26289 नल कनेक्शन 1602 दुकानें निगम स्वामित्व की
लॉकडाउन के भय से वसूली कम
मार्च में ही लोगों में लॉकडाउन का भय था। इसलिए छोटे बकायादारों ने संपत्ति-जलकर जमा नहीं किया। इससे वसूली भी कम हुई है। अब 50 हजार से अधिक राशि वाले बड़े बकायादारों की सूची बनाई जा रही है। संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश मिश्रा, उपायुक्त, नगर निगम
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.