पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुनासा से 7 किलोमीटर दूर ग्राम फिफरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चार बच्चे एक ही बाइक पर सवार थे। घटना गुरूवार रात करीब 8:30 बजे की है। रात्रि गश्त कर रहे पुलिस चौकी पुनासा के स्टाफ ने फेफरी के पास सड़क पर पड़े घायल बच्चे देखे। इसके बाद उन्हें पुनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार चारों बच्चे ग्राम पंचायत मोहना के ग्राम मुंडई के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त मुंडई निवासी अर्जुन पिता प्यारेलाल (12), कड़वा पिता महेश (11), शिवा पिता गिरधारी (14) और विष्णु पिता गुड्डू (14) के रूप में हुई। इसमें अर्जुन, कड़वा और शिवा गिरधारी की मौत हो गई। हादसे में विष्णु गंभीर घायल है। इसके पैर में फ्रैक्चर है। घटना का मुआयना करने पहुंचे आरक्षक भगवान धनगर ने बताया घटनास्थल पर बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी।
संभवत: बारिश होने से किसी बड़े वाहन से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ओंकारेश्वर ड्यूटी के लिए पहुंचे चौकी प्रभारी सूसा परते ने कहा टोल बूथ पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जाएंगे कि दुर्घटना के समय सीमा में कितने वाहन होकर गुजरे हैं। मृत बच्चों की थैलियां में कबूतर थे। बच्चे कहां से आ रहे थे, कहां जा रहे थे, फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। दुर्घटना में बच्चों के मारे जाने की सूचना पर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन वे बोलने की स्थिति में नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक चारों बच्चे शाम 5.30 बजे के लगभग घर से बोलकर निकले थे कि कबूतर लेने पुनासा जा रहे हैं। घटनास्थल पर कबूतर भी थे। विष्णु पिता चंदन उम्र 14 वर्ष का पैर जांघ के पास से फ्रैक्चर हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद खंडवा रैफर किया गया।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.