पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
परिवार भतीजे के मन्नत कार्यक्रम में शामिल होने गया था, उधर, चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 6 तोला सोने-चांदी के गहने व 40 हजार नकद चुरा लिए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नगर वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले संत सिंगाजी थर्मल पावर निजी कंपनी के सिविल कांट्रेक्टर मनोज पिता हुकुमचंद अग्रवाल के घर हुई। उन्होंने बताया वे गुरुवार रात 9 बजे मकान का ताला लगाकर भतीजे अभिषेक अग्रवाल की मन्नत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम गुयड़ा गए थे। शुक्रवार सुबह वापस घर मूंदी पहुंचे और देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
अलमारी के लॉकर में सिर्फ ₹100 रुपए का नोट छोड़कर शेष 6 तोला सोने-चांदी के गहने और 40 हजार रुपए नकद नहीं थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसआई भीम सिंह मंडलोई, एएसआई चेतनाथसिंह परिहार और सूरज पाटिल ने पहुंचकर मुआयना किया। खंडवा से पुलिस डॉग भी बुलाया, लेकिन डॉग घटना स्थल से बस स्टैंड पर जाकर वापस लौट आया। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
यह आभूषण चुराकर ले गए
बदमाश मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के कड़े 3 तोला, सोने की 3 अंगूठी, डेढ़ तोला एवं सोने की चेन 2 तोले की, सोने के टॉप्स, 6 जोड़ी चांदी की पायल, 30 नग चांदी के सिक्के और 40 हजार रुपए नगद चुराकर फरार हो गए। उप निरीक्षक भीम सिंह मंडलोई ने बताया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457 और 380 में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.