पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के पर्यटन स्थल हनुवंतिया में बुधवार शाम पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पायलटिंग के वक्त पॉवर हैंग ग्लाइडर मशीन समेत पायलेट और उसमें सवार व्यक्ति 150 फीट ऊंचाई से गिर गए। बताया जाता है कि मशीन के अचानक टूटने के कारण हादसा हुआ। मरने वालों में एक इवेंट कंपनी सन ड्रेजर्स का कर्मचारी और दूसरा कंपनी के ठेकेदार का भाई है। मामले में कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
इंदिरा सागर बांध के बैक वॉटर में विकसित हनुवंतिया में जल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। यहां रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कंपनी के कर्मचारी पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करवाते हैं। बुधवार शाम 5 बजे पर्यटकों के बाद कंपनी का कर्मचारी बालचंद दांगी पिता रामप्रताप भगोरा निवासी राजगढ़ और गजपाल सिंह पिता सुरेंद्र सिंह राजपूत निवासी पाली (राजस्थान) पायलेटिंग करने लगे। इसमें बालचंद पायलेटिंग कर रहा था और गजपाल बैठ गया।
कुछ देर बाद 150 फीट ऊंचाई से अचानक तेज आवाज सुनाई दी। किसी घायल पक्षी की तरह दोनों मशीन समेत खेत में गिरे। मशीन टूटकर अलग पड़ी थी, पैराशूट भी अलग गिरा हुआ था। आवाज सुनकर वहां लोग इकट्ठा हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक गजपाल ठेकेदार श्रवण सिंह की बुआ का लड़का है। पुलिस के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।
इस कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसे की मुख्य वजह पैराग्लाइडिंग मशीन का लगातार चलाना है। बगैर आराम दिए उसे लगातार उड़ाया जा रहा था। डेढ़ मिनट तक हवा में उड़ाने का शुल्क 1600 रुपए लिया जाता है।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
कलेक्टर अनय द्विवेदी ने हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। अपर कलेक्टर नंदा भलावे कुशरे ने बताया, एसडीएम पुनासा मामले की विस्तृत जांच करेंगे कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई। घटना से संबंधित तथ्य, साक्ष्य, जानकारी, फोटो या वीडियो किसी व्यक्ति के पास उपलब्ध हो, तो वो उसे एसडीएम पुनासा को तत्काल उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि घटना की जांच में मदद मिल सके।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.