पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का स्वास्थ्य गंभीर होने की खबर के बाद जिले भर में उनके लिए प्रार्थना, पूजन और हवन का दौर शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं के अनुसार सांसद के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया है। मातृशक्ति ने शनिवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया।
मातृशक्ति वसुंधरा महिला मंडल, सर्व सिद्धि महिला मंडल, भूमिजा महिला मंडल, बिहार महिला मंडल की सदस्य ममता बोरसे, संध्या पांडे, मनीषा पाटील, जयश्री तिवारी, मंजू यादव, जानकी अग्रवाल, मधु चौरसिया, प्रमिला एतालकर, दीपा तिवारी, संगीता चौहान, संतोष राठौर, शारदा तांदले, चारू टुटेजा, नेहा यादव सहित अन्य लोग इसमें शामिल हुए। सभी ने हनुमान जी से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द नंदू भैया स्वस्थ होकर सबके बीच आए।
फेफड़ों में इंफेक्शन, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा
भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया सांसद चौहान को फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से अभी भी वेंटिलेटर के सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन शरीर के शेष सभी ऑर्गन ठीक से कार्य कर रहे हैं। डॉ. नरेश त्रेहन के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम देखभाल कर रही है। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दिल्ली में सांसद के बेटे हर्षवर्धन सिंह, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, ज्ञानेश्वर पाटिल, चंद्रेश पचौरी मौजूद हैं।
हार्ट, किडनी, ब्रेन का फंक्शन सामान्य
सांसद के निज प्रतिनिधि अंकित तिवारी ने डॉक्टर्स से चर्चा के बाद बताया उनके स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कोरोना से उनके लंग्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। इससे ऑक्सीजन की कमी हो गई है। इसीसे उन्हें वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया है। उनके शरीर के अन्य महत्वपूर्ण ऑर्गन हार्ट, किडनी, ब्रेन का फंक्शन सामान्य है। कल से उनकी स्थिति बेहतर हुई है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.