पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्री गुरु गोविंद सिंघ जी का 354 वां प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब आनंद नगर में बुधवार को मनाया गया। सहज पाठ साहिब की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा में निशान सजाया। इसके बाद फतेहगढ़ से आए जसप्रीत सिंघ हजूरी जत्था ने कीर्तन किया।
इसके बाद अरदास के साथ दीवान समाप्ति हुई। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा सहित शहर के जनप्रतिनिधि भी माैजूद थे। इसके बाद गुरु का लंगर हुआ। इससे पहले करतार सिंघ रागी जत्था और सुरजीतसिंघ रागी जत्था पंजाब कॉलोनी, भाई ईश्वर सिंघ रागी जत्था आनंद नगर ने कीर्तन किया। ज्ञानी जसवीर सिंघ राणा ने गुरमत विचार प्रस्तुत किए।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.