काउंटिंग से पहले भगवान की शरण:BJP से लोकसभा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर ने रोकड़िया हनुमान को पहनाया मुकुट, कांग्रेस प्रत्याशी पाटिल ने भी दर्शन किए

खंडवा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
BJP से लोकसभा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। - Dainik Bhaskar
BJP से लोकसभा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सभी प्रत्याशी पूजा करने के बाद मतगणना स्थल पर पहुंचे हैं। खंडवा संसदीय सीट से BJP प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, पत्नी जयश्री पाटिल के साथ बुरहानपुर में सुबह 4 बजे रोकड़िया हनुमान मंदिर पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में उन्होंने भगवान रोकड़िया हनुमान को चोला चढ़ाकर मुकुट पहनाया। आरती की और अपनी जीत के लिए मनोकामना की। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह ने भी मतगणना केंद्र के पास हनुमान मंदिर जाकर दर्शन किए।

पत्नी जयश्री पाटिल ने ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत की कामना की।
पत्नी जयश्री पाटिल ने ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत की कामना की।

खंडवा लोकसभा के साथ ही पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा सीट पर 30 नंवबर को मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है, इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी।

कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह ने भी काउंटिंग से पहले पूजा की।
कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह ने भी काउंटिंग से पहले पूजा की।
बुरहानपुर में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई।
बुरहानपुर में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई।

सबसे तेज रुझान जानने के लिए यहां क्लिक करें:-

MP उपचुनाव काउंटिंग LIVE

खबरें और भी हैं...