पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आचार्य विमलसागरजी महाराज के शिष्य पू. मुनिश्री सिद्धांतसागरजी महाराज का धर्म प्रभावना हेतु मंगल प्रवेश शहर में हुआ। 20 किमी पद विहार करते मुनिश्री मुनिसुव्रतनाथ जिन मंदिर नवकार नगर पहुंचे। मुनिश्री के विहार में पवन गदिया, अर्पित जैन साथ रहे। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि मुनिश्री की आगवानी भव्य शोभायात्रा के रुप में खंडवा जैन समाज ने की।
मंदिर में अपने प्रेरक उद्बोधन में मुनिश्री ने चित्त की एकाग्रता और सम्यकदर्शन की श्रेष्ठता बताई, और बताया कि जीवन की भौतिक दौड धूप से परे हटकर आत्मा को जानना और परिष्कार करना हमारा कर्म होना चाहिए। मुनिश्री सिद्धांत सागर जी महाराज भीकनगांव से पदयात्रा करते हुए रविवार को बरूड़ पहुंचे थे जहां पवन जैन गदिया परिवार के यहां मुनिश्री का आहार हुआ।
इस अवसर पर मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सेठी, उपाध्यक्ष सचिन छाबड़ा, सचिव पंकज जैन, संरक्षक कांतिलाल जैन, मंत्री प्रवीण सेठी, कोषाध्यक्ष अविनाश जैन, अर्पित व पवन जैन ने मुनिश्री को खंडवा आगमन के लिए श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। सोमवार को बरूड़ से पैदल विहार करते हुए खंडवा नवकार नगर पहुंचे। मुनिश्री पवन जैन बरूड़ वालों के निवास नवकार नगर में विराजमान है। प्रतिदिन मुनिश्री के मंगल प्रवचन प्रात: 8.45 होंगे। सभी धर्मप्रेमी मुनिश्री के मंगल प्रवचनों का लाभ लेने नवकार नगर पहुंचे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.