शहर के सिविल लाइंस में रहने वाले 13 साल के शौर्य पाठक ने मिनी गोल्फ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर का नाम रौशन किया है। उन्होंने एक बेहतरीन शाट खेलते हुए गड्ढे में गेंद डाल दी और सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता राजस्थान के झुंझुनूं शहर में हुई थी और इसमें 21 साल तक के छह सौ से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले शौर्य ने सिल्वर मेडल से पहले राज्य स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में गोल्ड जीता था। राज्य के खिलाड़ियों को परास्त कर उसने पहला पायदान हासिल किया और झुंझुनूं में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। शौर्य की तरह देशभर से वहां खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाने आए थे। सधे हाथों से जब उसने गोल्फ स्टिक से शॉट लगाए तो गेंद हवा में उछलकर सीधे गड्ढे के निशाने पर पहुंची। इस तरह, मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शौर्य ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.