पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
संगीत कॉलेज को सांस्कृतिक संकुल के बेसमेंट में शिफ्ट किए जाने पर आपत्ति लेने वाले प्राचार्य नित्यानंद श्रीवास्तव को संस्कृति संचालनालय ने हटा दिया। संचालनालय ने दो दिन पहले 3 फरवरी को ही विभाग के सहायक संचालक भोपाल शैलेंद्र मिश्र को संगीत कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया है।
वही श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से प्राचार्य के दायित्व से भी मुक्त कर दिया। श्रीवास्तव अब विभाग में सहायक संचालक का अपना केवल काम देखेंगे। गौरतलब है श्रीवास्तव की आपत्ति के बाद भोपाल से ही उनके समकक्ष मिश्र ने 15 दिन पहले ही कॉलेज को शिफ्ट करने वाली संकुल की जगह का निरीक्षण किया था। वे एनवीडीए शेड में चल रहे कॉलेज की सुविधाओं को भी देखने आए थे।
कॉलेज को सांस्कृतिक संकुल के बेसमेंट में शिफ्ट किए जाने पर प्राचार्य श्रीवास्तव ने संगीत जैसे विषय के अनुपयुक्त बताते हुए संचालनालय अवगत कराया था। उन्होंने संगीत जैसी विधा के लिए जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता है कक्षा में गूंज न हो, इसे रोकने का भी कोई उपाय न होने की बात कही थी। वहीं संगीत विशेषज्ञों ने बेसमेंट में पर्याप्त एवं आवश्यक प्राकृतिक प्रकाश की व्यवस्था व क्रॉस वेंटिलेशन की सुविधा न होने का उल्लेख किया था।
शिफ्ट होने पर लगानी पड़ेगी ओटला क्लास
संगीत के जानकारों की माने तो संकुल के बेसमेंट में जो स्थिति है, यदि ऐसे में कॉलेज को शिफ्ट किया जाता है तो कमरे की बजाय ओटला (संकुल में लगे पेड़ के नीचे) क्लास ही एकमात्र विकल्प होगा। क्योंकि...बेसमेंट के कमरे व हाॅल में आवाज इको होने के कारण संगीत की साधना नहीं हो सकती है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.