पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मां नर्मदा जयंती उत्सव शहर में शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नार्मदीय समाज द्वारा यह कार्यक्रम बड़ाबम चौक स्थित समाज की धर्मशाला में किया जाएगा। कार्यक्रम में उपनयन संस्कार भी होगा। इसके लिए 15 बटुकों का पंजीयन किया है। सभी सामाजिक बटुकों को पंडित पवन तारे, पंडित अखिलेश शुक्ला व अन्य आचार्य गण जनेऊ संस्कार की दीक्षा देंगे। समाज के अध्यक्ष विनोद बिल्लौरे और सचिव सुभाष केशोरे ने बताया नर्मदा जयंती पर धर्मशाला नवनिर्माण का भूमिपूजन भी किया जाएगा। जन्मोत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे मां नर्मदा के स्नान व हवन-पूजन से होगा। सुबह 10 बजे से जनेऊ संस्कार होंगे। इसके बाद धर्मशाला निर्माण के लिए भूमिपूजन होगा। कार्यक्रम का समापन मां नर्मदा की महाआरती के बाद होगा।
नार्मदीय ब्राह्मण समाज की स्थिति
35 शहर में हजार लोग
2 धर्मशाला शहर में
60 प्रतिशत लोग करते हैं नौकरी
20 प्रतिशत का है व्यवसाय
20 प्रतिशत लोग करते हैं कृषि
10 प्रतिशत लोग करते हैं अन्य काम
साल में मनते हैं यह उत्सव... नार्मदीय समाज द्वारा मुख्य रूप से नर्मदा जयंती उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों का उपनयन संस्कार किया जाता है। राखी की पूर्णिमा पर श्रावणी पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही गणेश उत्सव, गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन, शिव रात्रि पर विष्णु सहत्रनाम मंडल पूजन किया जाता है। (समाज अध्यक्ष विनोद बिल्लोरे के अनुसार)
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.