वैलेंटाइन डे पर नाबालिग से बॉयफ्रेंड ने किया रेप:14 साल की लड़की को ओंकारेश्वर घुमाने ले गया, धर्मशाला में ले जाकर किया दुष्कर्म

खंडवाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो

खंडवा की रहने वाली नाबालिग को एक युवक वैलेंटाइन डे पर ओंकारेश्वर घुमाने ले गया। फिर, धर्मशाला में दुष्कर्म किया और बाद में छैगांवमाखन गांव छोड़ा दिया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक कुछ दिन पहले इंदौर से गांव लौटा था। यहां नाबालिग से दोस्ती की।

परिजन ने की थाने में शिकायत
छैगांवमाखन थाना प्रभारी राधेश्याम मालवीय ने बताया कि नाबालिग और आरोपी दोनों अपने रिश्तेदार के यहां रहते हैं। 13 फरवरी को वे ओंकारेश्वर घुमने गए थे। इंदौर निवासी अर्जुन मसानी ने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घर आने के बाद अपनी मां को घटना के बारे में बताया। 17 फरवरी को परिजन ने थाने में शिकायत की। आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है।