पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव हाे रहा है। इसके चलते दो दिन से ठंड का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन अब फिर से न्यूनतम तापमान लुढ़कने की संभावना है। हवा का रुख बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश पर सक्रिय हो गया है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 31.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम से बह रही हवा की गति 11 से 18 किमी प्रतिघंटा रही। आसमान में बादल छाए रहे मौसम साफ रहा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया गुना और ग्वालियर में बौछारें पड़ी हैं। आसमान में बादल छाए रहने और हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है, जबकि खंडवा व खरगोन में मौसम साफ रहा। जिले में बारिश की उम्मीद नहीं है।
24 घंटों में 2.4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
विगत 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान 32.5 से 31.1 पर पहुंच गया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.