ओंकारेश्वर के निरंजनी अखाड़ा में पुणे निवासी ओम प्रकाश गांधी और निलेश कुमार गांधी श्रीमद भागवत पुराण का आयोजन करवा रहे है। जिसमें दूसरे दिन कथा में परीक्षित के विषय प्रश्न पर सुखदेव ने सृष्टि के वर्णन का उल्लेख किया।
कथा का समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। यह कथा 10 मई से 16 मई तक चलेगी। भागवत कथा में पंडित अशोक दुबे ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से कहां कि भागवत कथा का श्रवण करने से समस्त पापों का नाश होता है। हमारे पर ज्ञात अज्ञात समय का क्षरण होता है। उससे भी यही कथा श्रवण करने से दूर होता हैं। कथा श्रवण कि लिए स्थानीय नागरिक आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.