भाजपा ने शनिवार शाम भाजपा प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं की वार्ड विस्तारक बैठक बुलाई। इसमें प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में काम संभालने वालों की सूची के साथ उन प्रत्याशियों की सूची मंगाई जो पार्टी के साथ बगावत करने की तैयारी कर रहे हैं। बैठक को विधायक सचिन बिरला, चुनाव प्रभारी देवेंद्र पटेल, महामंत्री महिम ठाकुर ने संबोधित किया। कार्यक्रम के संबंध में जब नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर जानकारी देने माइक पर आए तो उन्होंने अतिथियों के बारे में जानकारी देना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने विधायक सचिन बिरला की जगह पर विधायक हितेंद्र सिंह बोल दिया। जिसके बाद मौजूद कार्यकर्ता ठहाके लगाने लगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.