जब राहुल गांधी ने थामा संन्यासी का हाथ:डेढ़ किलोमीटर तक धर्म, अध्यात्म और शिव पर की लंबी बात

अमित जोशी। बड़वाह6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

यूं तो राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा घेरे के अंदर तेज चाल से चल रहे है, लेकिन यात्रा के दौरान जब कभी कोई प्रशंसक या कार्यकर्ता उनसे मिलने या फोटो खिंचवाने की जिद करता है तो वे कभी-कभार मान भी जाते है। मोरटक्का से बड़वाह के बीच यात्रा के दौरान पीले कपड़े पहने एक संन्यासी को राहुल ने न सिर्फ सुरक्षा घेरे के अंदर बुलाया, बल्कि काफी देर तक वे हाथ पकड़कर साथ में चलते रहे। इस तरह राहुल करीब एक से डेढ़ किमी तक उनके साथ चले।

इस बीच राहुल गांधी ने अन्य लोगों से मुलाकात भी की, लेकिन संन्यासी से बातचीत करना नहीं छोड़ा। वे काफी देर तक बातचीत करते रहे। हर कोई हैरान था कि आखिर कौन था वो संन्यासी जिसे न सिर्फ राहुल गांधी काफी दूर तक अपने साथ लेकर चले, बल्कि बातें की और उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनी।

पीले कपड़े पहने महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मणदास का हाथ पकड़कर राहुल गांधी डेढ़ किमी तक चले। उन्होंने उसने धर्म और अध्यात्म को लेकर बातचीत की।
पीले कपड़े पहने महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मणदास का हाथ पकड़कर राहुल गांधी डेढ़ किमी तक चले। उन्होंने उसने धर्म और अध्यात्म को लेकर बातचीत की।

दैनिक भास्कर ने हजारों लोगों की भीड़ में 5 किमी पैदल चलकर उन संन्यासी को खोजा। जब उनसे राहुल गांधी से बातचीत के बारे में पूछा तो राहुल गांधी का एक नया आध्यात्मिक पहलू भी सामने आया। जो अभी तक सबसे अंजान था। संन्यासी ने कहा कि राहुल से बातचीत करके लगा कि वो शिवभक्त हैं।

राहुल ने तप, साधना और शिव स्वरूप के बारे में पूछा

राहुल गांधी ने जिस संन्यासी का हाथ थामा वो है महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मणदास। महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मणदास बर्फानी धाम अमरकंटक के रहते है। जब से मप्र में यात्रा शुरू हुई है वे यात्रा का हिस्सा है। लेकिन यह पहला मौका था जब उनकी राहुल से इतनी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि यहां राहुल गांधी ने तप, साधना, शिव के स्वरूप बारे में पूछा।

पढ़िए राहुल और संन्यासी के बीच क्या हुई बातचीत

राहुल: क्या शिव निराकार है?
संन्यासी: पूजा पद्धति के लिए शिव का स्वरूप है, लेकिन वे निराकार है।

राहुल: साधना को क्या मानते है? कैसे करते है? आपने साधना कैसे की?
संन्यासी: साधना योग और ध्यान है।

राहुल: ध्यान के बारे में बताइए।
संन्यासी: ईश्वर सबके अंदर है, मनुष्य की आत्मा ही परमात्मा है। जो आत्मा को जान ले वो परमात्मा को जान जाता है। ध्यान से हम अपना ध्यान करें और अपने ध्यान से हम आत्मा तक पहुंचे। आत्मा को जान ले तो हम ईश्वर के हो जाते है।

पीले कपड़े में महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मणदास बर्फानी धाम अमरकंटक के रहने वाले है। जब से मप्र से ये यात्रा शुरू हुई है वे यात्रा के चल रहे है। ये पहला मौका था कि राहुल से उनकी लंबी बातचीत हुई।
पीले कपड़े में महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मणदास बर्फानी धाम अमरकंटक के रहने वाले है। जब से मप्र से ये यात्रा शुरू हुई है वे यात्रा के चल रहे है। ये पहला मौका था कि राहुल से उनकी लंबी बातचीत हुई।

बातचीत में शिवभक्त लग रहे थे राहुल

इस तरह राहुल गांधी को बालयोगी ने धर्म, साधना, पूजा और तपस्या के विषय में विस्तार से बताया। हालांकि इस दौरान राहुल ने बालयोगी से किसी भी तरह की राजनैतिक चर्चा नहीं की। केवल धर्म, आध्यात्म, साधना के विषय में बात ही की। बालयोगी ने ये भी कहा कि राहुल गांधी बातचीत में शिवभक्त नजर आ रहे थे।

ओंकारेश्वर के बारे में भी पूछा
शुक्रवार को मोरटक्का में रात्रि विश्राम के पहले राहुल गांधी प्रियंका गांधी के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए गए थे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक नर्मदा दर्शन, पूजन और चुनरी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। जब अगले दिन उन्होंने सुबह यात्रा शुरू की तो मोरटक्का पुल पर पहुंचने के बाद जैसे ही उन्होंने नर्मदा को देखा तो उन्हें अचानक ओंकारेश्वर की याद आई।

ये भी पढ़िए..

MP में राहुल की यात्रा का चौथा दिन,धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मप्र में आज यानी शनिवार को चौथा दिन है। खंडवा जिले के मोरटक्का से सुबह 6 बजे शुरू होने के बाद बड़वाह होते हुए यात्रा करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंची। टी ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो गए।

यात्रा के दौरान बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़िए