मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां वह नर्मदा आरती में शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी ने नर्मदा आरती की। राहुल गांधी ने मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई। दोनों भाई-बहन ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। वे करीब 5 मिनट तक मंदिर में रहे।
ओंकारेश्वर में राहुल गांधी धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सिर पर मेहरून कलर की पगड़ी पहनी थी। गले में माला नजर आई। साथ ही, ऊं लिखा पीले रंग का शॉल ओढ़ रखा था, जबकि प्रियंका ने सिर पर चुनरी ओढ़ रखी थी। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इससे पहले शुक्रवार को यात्रा 23 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपने आखिरी पड़ाव सनावद पहुंची। यहां लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा का रात्रि विश्राम मोरटक्का में है।
इससे पहले यात्रा मॉर्निंग ब्रेक के बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे खरगोन जिले के भानबरड से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चल रहे हैं। बॉक्सर विजेन्द्र सिंह भी यात्रा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ मुक्का दिखाते हुए सेल्फी ली। दोनों मूंछों पर ताव देते हुए भी नजर आए।
इससे पहले शुक्रवार सुबह यात्रा खरगोन जिले के खेरदा गांव से शुरू हुई। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद भानबरड में मॉर्निंग ब्रेक हुआ। राहुल गांधी ने इस दौरान प्रदेश में सरकारी परियोजनाओं के कारण विस्थापित ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि इनका पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे वह भूल गई है। राहुल गांधी ने कहा कि आपके यह आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे। हम साथ मिलकर आपके हक की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।
महिलाओं का हाथ पकड़कर चलने पर कांग्रेस का जवाब
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी द्वारा महिलाओं और लड़कियों के हाथ थामकर चलने पर भाजपा लगातार हमलावर रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने पहली बार खुलकर जवाब दिया। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए कहा- जाकी रही भावना जैसी, जिसके मन में खुद इस तरह की दुर्भावना रहती है वह इस तरह के आरोप लगाता है। यह निम्न स्तरीय आरोप हैं, जिनके घरों में पिता और बड़े भाई का स्नेह बहन और बेटियों को नहीं मिलता है वही इस तरह की ओछी मानसिकता का परिचय देते हैं।
आगे रागिनी ने कहा- महिलाओं के पास सिक्स सेंस होता है कि वे 6 फीट दूर खड़े आदमी की नजरें देखकर उसकी भावनाएं समझ जाती हैं कि कोई व्यक्ति किस तरह का नजरिया रख रहा है। कोई व्यक्ति स्नेह और प्यार के साथ हमारी तरफ देखता है या हाथ पकड़कर चलता है या कंधे पर हाथ रखता है तो यह महिलाएं बहुत अच्छी तरह से समझ सकती हैं। जिनकी नाक के नीचे हाथरस जैसे कांड हुए हों वे अब महिलाओं की तरफ से बोलने के भी ठेकेदार बनने लगे हैं। महिला उत्पीड़न को लेकर उन्होने कहा कि दोषी किसी भी पार्टी का हो, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने हिंदू धर्म को महान बताया, लेकिन हिंदू धर्म की आड़ में और हिंदूवादिता की आड़ में नकारात्मकता का जहर फैलाने वालों से सावधान रहने के लिए भी कहा।
खेत में पैरामोटर गिरने से मचा हड़कंप
इससे पहले यात्रा के दौरान खेत में अचानक पैरामोटर गिर पड़ा। जिससे भगदड़ मचते-मचते बच गई। खरगोन पुलिस को बगैर बताए यात्रा के समर्थन में पैरामोटरिंग की जा रही थी। यात्रा शुरू होने के 4 किलोमीटर बाद पैरामोटर देख पुलिस ने उड़ान रुकवा दी। कुल 2 पैरामोटर उड़ने थे। एक यात्रा के ऊपर उड़ रहा था। दूसरा अचानक उड़ते ही खेत में गिर गया। इस पर पुलिस ने तुरंत रोक लगाई।
सबसे पहले आज का शेड्यूल
20 हजार वर्गफीट में लगा पंडाल
शुक्रवार को राहुल गांधी का काफिला इंदौर-इच्छापुर हाईवे से निकला। भानबरड में दोपहर के खाने और आराम की व्यवस्था की गई है। हाईवे से लगे एक खेत में करीब 20 हजार वर्ग फीट में टेंट लगाया गया है। यहां करीब 25 हजार कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भोजन करेंगे। राहुल भानबरड से पैदल शाम को सनावद पहुंचेंगे। नर्मदा पूजन के बाद यात्रा का समापन कर वे नाइट स्टे के लिए खंडवा के मोरटक्का रवाना होंगे।
26 नवंबर को इंदौर की ओर बढ़ेगी यात्रा
कल यानी शनिवार सुबह 6 बजे मोरटक्का पुल से होती हुई यात्रा बड़वाह पहुंचेगी। यहां बनिहार में सुबह 11 बजे मॉर्निंग ब्रेक होगा। बलवाड़ा होते हुए यात्रा शाम को महू पहुंचेगी। यहां राहुल संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
बासवां गांव में चाय की व्यवस्था
मोरटक्का में यात्रा के नाइट स्टे के लिए 200 लोगों की व्यवस्था की गई है। यहां राहुल के अलावा प्रियंका गांधी समेत बड़े कांग्रेसी नेता रुकेंगे। बासवां गांव में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल भारत यात्रियों के स्वागत की पूरी तैयारी है। यहां ग्रामीण गांव के हर घर से दूध एकत्रित करके उन्हें स्पेशल चाय पिलाएंगे।
एमपी में अब तक 46 किमी पैदल चले राहुल
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली से हुई थी। पहले दिन राहुल गांधी 23 किमी पैदल चले थे। दूसरे दिन गुरुवार को बोरगांव बुजुर्ग से यात्रा शुरू हुई। यात्रा पहले चरण में 14 किलोमीटर से ज्यादा चली। कुल 23 किमी का सफर तय कर वे आखिरी पड़ाव छैगांव माखन पहुंचे। यहां नाइट स्टे के लिए वे खरगोन जिले के खेरदा में पहुंचे। यात्रा में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका भी शामिल रहीं।
प्रियंका के साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी चले। कन्हैया कुमार भी यात्रा में साथ रहे। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं। मध्यप्रदेश में यहा यात्रा 12 दिन में 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को आगे राजस्थान में एंट्री करेगी।
ऐसा है MP में आगे की यात्रा का शेड्यूल
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी बोले-बुरहानपुर मोहब्बत का सेंटर:कहा-बीजेपी ने MP में 20-25 भ्रष्ट विधायक खरीदकर सरकार बनाई
एमपी में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में शाम को हुई सभा में कहा कि मध्यप्रदेश में हम चुनाव जीते थे। हमारी सरकार थी। बीजेपी ने करोड़ों रुपए देकर 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद लिया और सरकार बना ली। राहुल गांधी ने कहा कि बुरहानपुर मोहब्बत का सेंटर है। ये बात आप हिंदुस्तान को हजारों सालों से कह रहे हो। हम मोहब्बत के इस मैसेज को श्रीनगर तक ले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें...
राहुल बोले-आदिवासी देश के असली मालिक:कहा-टंट्या मामा को अंग्रेजों ने फांसी चढ़ाया, RSS ने उनकी मदद की
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन 23 किलोमीटर चली। पहली बार यात्रा में प्रियंका गांधी, उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान शामिल हुए। दूसरे दिन का आखिरी पड़ाव खंडवा का छैगांव माखन रहा। इससे पहले राहुल गांधी आदिवासी जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली पर पहुंचे। राहुल गांधी ने यहां सभा में कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं। बीजेपी ने आदिवासियों को वनवासी कहा, इसके पीछे उनकी दूसरी सोच है। इसके लिए बीजेपी आदिवासियों से माफी मांगे। पूरी खबर पढ़ें...
राहुल गांधी की यात्रा के 15 PHOTO:बहन प्रियंका, जीजा वाड्रा के साथ दिखी बॉन्डिंग
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज खंडवा जिले में है। मध्यप्रदेश में ये यात्रा का दूसरा दिन है। यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। कन्याकुमारी से शुरू इस यात्रा का आज 78वां दिन है। पहली बार प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल हुईं। पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी साथ हैं। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त थीं। कन्हैया कुमार और सचिन पायलट भी साथ चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...
भारत जोड़ो यात्रा के 5 अनदेखे मोमेंट्स:जब कलाकारों ने राहुल-प्रियंका को दी कसम; पुजारी को रह गया मलाल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 78वां दिन है, मध्यप्रदेश में दूसरा। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा ने 23 नवंबर को बुरहानपुर से MP में एंट्री की। गुरुवार को यात्रा खंडवा जिले में है। यह पहली बार है जब यात्रा में प्रियंका गांधी साथ चलीं। अब तक वे हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में बिजी थीं। पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा भी यात्रा से जुड़े। कन्हैया कुमार और सचिन पायलट भी साथ चले। पूरी खबर पढ़ें...
बहन आगे निकली, भाई को करीब ना पाकर लौटीं:भारत जोड़ो यात्रा में राहुल का 'आम' अंदाज; प्रियंका के साथ दिखी जुगलबंदी
भारत जोड़ो यात्रा का 78वां दिन। बुरहानपुर शहर की सीमा के बाहरी हिस्से में बने कैंप में गुरुवार को ज्यादा चकाचौंध थी। सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां भी ज्यादा थीं। वजह साफ थी कि गांधी परिवार की बेटी प्रियंका, उनके पति राॅबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान राहुल के साथ यात्रा में चलने को तैयार थे। सुबह की सर्द हवा में राहुल तो रोजाना की तरह सिर्फ सफेद टीशर्ट और ट्राउजर में ही थे, लेकिन वाड्रा परिवार ने जैकेट पहन रखी थी। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.