शनिवार न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया। जिसमें शासकीय विभागों के कई प्रकरण रखे गए। इसके पूर्व न्यायाधीशों ने विधिवत रूप से लाेगाें से अपने प्रकरणों का निपटारा करने का आह्वान किया। न्यायालय के संतोष खन्ना ने बताया न्यायाधीश पूर्वी तिवारी की अदालत में विभिन्न प्रकरण रखे गए। जिसमें फौजदारी के 40 मामले रखे गए जिनमें से 4, चेक बाउंस के 123 प्रकरणों में से 10, पति पत्नी में विवाद के 80 मामलों में से 10, सिविल के 106 मामलों से 10 मामलों का निराकरण हुआ।
न्यायाधीश सुशील गहलोद की अदालत में बैंक के 356 मामले में से 2, अन्य 7 मामले, विवाद के 10, चेक बाउंस के 7 मामले थे इन सभी का निराकरण किया गया। पति पत्नी विवाद के 7 मामलों में से 47 का निराकरण हुआ। नपा के जल कर व सम्पत्ति कर के 1769 मामलों में से 59 का निराकरण हुआ। इसी प्रकार बड़वाह में न्यायालय में प्रथम अपर व जिला सत्र न्यायाधीश डाॅ. शुभ्रा सिंह ने लोक अदालत की शुरुआत की। न्यायाधीश वर्ग 1 के न्यायालय में सिविल प्रकरण में दो राजीनामा हुआ।
चेक बाउंस व बाइक चोरी के मामले में आपसी समझौता कर न्यायाधीश ने पौधा भेंट किया। नगर पालिका में सम्पत्ति कर व जलकर के 64 प्रकरणों में 1 लाख 58 हजार 661 रुपए की वसूली हुई। बिजली कंपनी के मामले में 58 हजार 329 रुपए, प्री लिटिगेशन में 91 हजार 368 रुपए की वसूली हुई। तहसील कार्यालय में 51, एसडीएम कार्यालय के 72 प्रकरणों का निराकरण हुआ। बैंक के 3 प्रकरणों में 73 हजार रुपए, बिजली कंपनी के 16 प्रकरणों में 3 लाख 83 हजार 205 की वसूली हुई। 73 अन्य प्रकरणों का निराकरण हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.