सुख-समृद्धि व निरोगी काया की कामना:शीतला माता पूजन के लिए लगी कतार

खरगोन9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को शीतला सप्तमी पर्व पर शीतला माता मंदिरों में अलसुबह से महिलाओं की कतारें लगी। ब्रह्म मुहूर्त से दोपहर तक मंदिरों में दर्शन-पूजन कर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि व निरोगी काया की कामना की। माता पूजन कर रात में बनाए शीतल पकवानों का भोग लगाया गया।

पंडित अरविंद डोंगरे ने बताया कि स्कंद पुराण के अनुसार माता शीतला को स्वच्छता और आरोग्य की देवी कहा गया है। माता शीतला रोगों से बचाने वाली देवी है, इसलिए इस दिन माता शीतला का व्रत-पूजन करने से घर में सभी प्रकार के रोग दूर होते हैं।

खबरें और भी हैं...