सुख शांति व समृद्धि की कामना की:शीतला सप्तमी : मां शीतला की पूजा कर व्रतधारी महिलाओं ने सुनी कथा

सनावद/ करही14 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया गया। शीतला माता मंदिरों में सुबह से महिलाओं व पुरुष की भीड़ माता के दर्शन व पूजन के लिए उमड़ी। नगर के मंडलोई माेहल्ला, राज मोहल्ला स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष माता की पूजा व दर्शन के लिए पहुंचे। महिलाओं ने माता की प्रतिमा पर शीतल जल अर्पित कर पूजन किया। एक दिन पूर्व बना भोजन, नारियल, मिष्ठान, अनाज सहित वस्त्र सहित सुहाग सामग्री अर्पित की। व्रतधारी महिलाओं ने अपने परिवारजनों की सुख शांति समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अपने पति व संतान की दीर्घायु के हल्दी के छापे मांड कर कामना की। पूजन के बाद महिलाओं ने घर जाकर परिजनों के साथ बासी भोजन ग्रहण किया। पंडित दत्तात्रेय त्रिवेदी ने बताया शीतला सप्तमी का पर्व विशेष रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा किया जाता है। यह व्रत महिलाएं परिजनों की दीर्घायु, सुख शांति और उत्तम स्वास्थ्य के लिए करती है। वयोवृद्ध सरोज त्रिवेदी ने पर्व की सामूहिक रूप से कथा सुनाई। इसी प्रकार कृषि उपज मंडी स्थित नगर के प्राचीन शीतला माता मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कर पूजा अर्चना की।

श्रद्धालुओं ने परिसर में बने अन्य मंदिरों में भी पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। पहाड़ियों में स्थित यहां माता का मंदिर प्राचीन है। साथ ही बड़ी संख्या में अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं। इधर, करही में मंगलवार को शीतला सप्तमी के पर्व पर नगर के नागझिरी रोड स्थित प्राचीन हनुमान कुटी परिसर में प्राचीन शीतला माता मंदिर में सुबह से ही महिलाओं का तांता लगना शुरू हुआ। व्रतधारी महिलाओं ने माता का विशेष पूजन किया। मंदिर में महिलाओं ने माता का जलाभिषेक, कुमकुम आदि से पूजन किया।

खबरें और भी हैं...