खरगोन में शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा। सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही। दोपहर करीब 3 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। तेज गर्मी के बीच बादलों की लुकाछीपी के चलते लोगों को तेज धूप से कुछ हद तक राहत मिली। शनिवार दोपहर में तेज गर्मी और गर्म हवाओं ने परेशान किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस सीजन का सबसे गर्म दिन गत 28 अप्रैल को रहा है। जब अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। मई माह में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं इस सीजन की सबसे गर्म रात गत एक मई की रही है। जब रात का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं फिलहाल रात का तापमान 26-27 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके चलते रात को बैचेनी बढ़ी है।
पिछले 6 दिनों का रिकार्ड में दर्ज तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
6 मई - 43.4 - 26.8
5 मई - 43.5 - 25.2
4 मई - 43.5 - 26.2
3 मई - 43.0 - 27.0
2 मई - 44.0 - 26.8
1 मई - 43.5 - 27.2
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.