• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khargone
  • Rahul Gandhi Yatra LIVE Update; Digvijaya Singh Priyanka Gandhi Kamal Nath | Congress Bharat Jodo Yatra, Khargone News

महू में राहुल गांधी का शायराना अंदाज:कहा-जो मोहब्बत करते हैं डरते नहीं, जो डरते हैं वो मोहब्बत करते नहीं

यज्ञदत्त परसाई/अंजीत बाथम, महू6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर के महू में राहुल गांधी ने एक बार फिर से RSS और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS और बीजेपी के लोग पीछे से संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि सामने से ऐसा करने की उनमें हिम्मत नहीं है। ये डर, नफरत और हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में कहा कि - मोहब्बत करने वाले किसी से नहीं डरते। डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं करते...

इससे पहले राहुल गांधी ने बिजली की आंखमिचौली के बीच आंबेडकर स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इससे बाद सभा को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी साथ थे।
राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी साथ थे।

दादी और पिता की हत्या का जिक्र, फिर दिखाया शायराना अंदाज
राहुल बोले- मेरी दादी को 32 गोली लगी थी, मेरे पिता को बम से मारा गया, मेरे खिलाफ हिंसा की गई। लेकिन जिस दिन मेरे दिल से डर मिट गया, उस दिन से मेरे दिल में मोहब्बत हो गई। मैं आरएसएस से लड़ता हूं, मोदी से लड़ता हूं, लेकिन मेरे दिल में उनके लिए नफरत नहीं है। क्योंकि मेरे दिल में डर नहीं है। मैं मोदी, शाह और आरएसएस के लोगों से कहता हूं, डर मिटा दो दिल से, नफरत खत्म हो जाएगी। हमारी यात्रा का मैसेज यही है।
राहुल गांधी ने कहा - मोहब्बत करने वाले किसी से नहीं डरते। डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं करते। हम डरते नहीं, मोहब्बत करते हैं। ये मैं नहीं बोल रहा हूं, मैंने आंबेडकर जी की किताब पड़ी है, जिसमें मुझे डर नहीं दिखा। उनके दिल में नफरत नहीं थी। बीजेपी के लोग डर फैलाना चाहते हैं। वो जानते हैं कि डर होगा, तो बीजेपी उस डर को नफरत में बदल सकती है।

राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी मौजदू रहे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की।
राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी मौजदू रहे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की।

एक संगठन ने 52 साल तक अपने ऑफिस पर तिरंगा नहीं फहराया: राहुल
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में एक संगठन है, जिसने 52 साल तक इस तिरंगे को अपने ऑफिस पर नहीं लहराया, एक संगठन है, बाकी सबने इस तिरंगे को लहराया। एक संगठन ने हमारे प्यारे तिरंगे को सैल्यूट नहीं मारा। इसका कारण है, जो काम कांग्रेस पार्टी और आंबेडकर जी ने मिलकर किया। महात्मा गांधी, नेहरू जी, सरदार पटेल, आजाद जी, सुभाषचंद्र बोस जी बहुत सारे वीरों ने अपनी पूरी जिंदगी देकर अपना खून पसीना देकर इस देश को संविधान दिया। ये छोटा काम नहीं था।

हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार सभी को एक जैसा अधिकार मिला। जो संविधान ने दिया। उसका चिन्ह हमारा प्यारा तिरंगा है। राहुल ने कहा महू आंबेडकर, संविधान और तिरंगे की जमीन है। संविधान के बिना तिरंगे में कोई शक्ति नहीं है। तिरंगे को शक्ति हमारा संविधान देता है।

आंबेडकर की जन्मस्थली महू में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई।
आंबेडकर की जन्मस्थली महू में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई।

RSS और BJP को फिर निशाने पर लिया
राहुल गांधी ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग संविधान को सामने से खत्म नहीं कर सकते, इतना दम उनमें नहीं, क्योंकि जिस दिन सामने से उन्होंने ये कोशिश की, उस दिन उन्हें हिंदुस्तान की आवाज एक सेकंड में रोक देगी। इसलिए ये काम छुपकर किया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा- आरएसएस ने देश में हिंसा, नफरत और डर फैला रखा है। आरएसएस संवैधानिक संस्थाओं में अपने लोग डाल रहा है, उनका लक्ष्य संविधान को खत्म करना है, ये काम आरएसएस कर रही है। ये काम कांग्रेस और हिंदुस्तान की जनता उनको कभी नहीं करने देगी। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग आंबेडकर को सामने से प्रणाम करेंगे, पीछे से संविधान को खत्म करने का काम करते है। वही चीज गांधीजी के साथ करते हैं।

गोडसे को जी कहा, फिर बोले-गलती से जी लग गया
राहुल गांधी ने अपने भाषण में एक जगह नाथूराम गोडसे को जी कहकर संबोधित किया। हालांकि फौरन उन्होंने कहा कि जी गलती से लग गया। फिर उन्होंने गोडसे कहकर ही संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा बब्बर शेर
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई, हम अब तक 2 हजार किलोमीटर चल चुके। हम श्रीनगर में जाकर तिरंगा लहराएंगे। राहुल गांधी ने दिनेश नाम के कार्यकर्ता को मंच पर बुलवाकर उससे तिरंगा लहराया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बताते हुए कहा कि किसी और पार्टी के कार्यकर्ता साढ़े 3 हजार किलोमीटर नहीं चल सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ना है।

राहुल गांधी को संविधान की किताब भेंट की गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पूर्व सीएम कमलनाथ भी वहां मौजूद थे।
राहुल गांधी को संविधान की किताब भेंट की गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पूर्व सीएम कमलनाथ भी वहां मौजूद थे।

खड़गे ने दिलाई संविधान की शपथ

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को संविधान की शपथ दिलवाई। उन्होंने भी आरोप लगाया कि आरएसएस और बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते है, लेकिन संविधान को बचाने का बीड़ा हमने उठाया है। हम एक जुट होकर देश की एकता और संविधान को बचाएंगे। सभा को कमलनाथ ने भी संबोधित किया।

​​​​​​​महू में काफी देर तक चली बिजली की आंखमिचौली​​​​​​​

इससे पहले राहुल गांधी इंदौर के महू पहुंचे, लेकिन यहां काफी देर तक अंधेरा पसरा रहा। सभा स्थल के आसपास भी काफी देर तक बिजली गुल रही। हालांकि सभा स्थल पर जनरेटर से लाइट चलती रही। लाइट नहीं होने से आंबेडकर स्मारक पर भी काफी देर तक अंधेरा पसरा रहा। महू के कई इलाकों में बिजली गुल रही। बताया जा रहा है कि पावर हाउस के सामने ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली गुल हुई है।

महू में कई जगहों पर बिजली गुल है। हालांकि सभा स्थल पर थोड़ी देर बाद बिजली आ गई।
महू में कई जगहों पर बिजली गुल है। हालांकि सभा स्थल पर थोड़ी देर बाद बिजली आ गई।

कांग्रेस ने बिजली गुल होने पर सवाल उठाए है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्विट किया है कि ये संयोग है या साजिश? केके मिश्रा ने ये ट्विट किया -

अंधेरे में डूबा आंबेडकर स्मारक। महू के कई इलाकों में बिजली गुल।
अंधेरे में डूबा आंबेडकर स्मारक। महू के कई इलाकों में बिजली गुल।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर का अपमान किया, जबकि बीजेपी ने हमेशा उनके बनाए संविधान का सम्मान किया। सीएम शिवराज सिंह ने ये ट्विट किया -

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। निमाड़ के तीन जिलों के बाद अब ये यात्रा मालवा के इंदौर जिले में प्रवेश कर गई है। शनिवार को लंच ब्रेक के बाद खरगोन जिले के मनिहार से निकली यात्रा आज के अपने पड़ाव बलवाड़ा शाम करीब 6 बजे पहुंची। यहां से राहुल गांधी कार से संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचे।

महू में राहुल गांधी की सभा में उमड़ी भीड़। कई महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर पहुंची।
महू में राहुल गांधी की सभा में उमड़ी भीड़। कई महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर पहुंची।

यात्रा में राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव और शिव डहरिया समेत कई मंत्री भी शामिल हुए। यात्रा में राहुल गांधी एक आदिवासी महिला का हाथ थामकर चले। महिला के दूसरे हाथ में तीर कमान था। यात्रा में बच्चे भी जोश में नजर आए, वो हाथ में तिरंगा थामे राहुल गांधी के साथ चलते रहे।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव और शिव डहरिया समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल के साथ कदमताल की।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव और शिव डहरिया समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल के साथ कदमताल की।

इससे पहले शनिवार को यात्रा का मॉर्निंग का सफर सुबह करीब 6 बजे खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरू हुआ। यात्रा बड़वाह होते हुए करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गई। यहां लंच ब्रेक हुआ। जहां से करीब साढ़े 3 बजे यात्रा बलवाड़ा के लिए निकली। सुबह के समय यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रही, जो टी ब्रेक के बाद पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ इंदौर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चे भी जोश में दिखे। वे राहुल गांधी के साथ हाथों में झंडा थामकर चले।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चे भी जोश में दिखे। वे राहुल गांधी के साथ हाथों में झंडा थामकर चले।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे चोर बावड़ी के पास एक होटल पर अचानक चाय के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई।

बड़वाह से निकलने पर राहुल ने रास्ते में रुककर कचरा बीनने वाली महिला और उसके बच्चों से बात कर उनकी परेशानियों को जाना।
बड़वाह से निकलने पर राहुल ने रास्ते में रुककर कचरा बीनने वाली महिला और उसके बच्चों से बात कर उनकी परेशानियों को जाना।

राहुल गांधी के आंबेडकर की जन्मस्थली आने का विरोध

राहुल गांधी शनिवार को बाबासाहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचने वाले है। इससे पहले ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनके यहां आने का विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर नौटंकी हो रही है। भाजपा के शैलेष गिरजे ने बताया कि हम राहुल गांधी को आंबेडकर की जन्मस्थली पर जाने का विरोध कर रहे हैं। अगर वो वहां पर जाते हैं, तो हम वहीं पर आत्मदाह कर लेंगे। कार्यकर्ताओं ने 'राहुल वापस जाओ' के नारे भी लगाए। विरोध प्रदर्शन को बढ़ता देख पुलिस ने 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के महू में आंबेडकर जन्मस्थली पर आने का विरोध किया। पुलिस ने विरोध कर रहे करीब 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के महू में आंबेडकर जन्मस्थली पर आने का विरोध किया। पुलिस ने विरोध कर रहे करीब 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

यात्रा के रूट में कार लेकर खड़ा हो गया लड़का

खरगोन जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट पर एक लड़का कार लेकर सड़क पर खड़ा गया। वह पुलिस की चेतावनी के बाद भी काफी देर तक वहां से नहीं हटा। लड़का नशे में था और सिगरेट पी रहा था। पुलिस ने पहले उसे समझाया, बहस की नौबत आई और आखिरकार पुलिस अफसरों को गाड़ी से उतरकर सिगरेट छीनना पड़ी। करीब 3 से 4 मिनट की बहस के बाद सड़क से गाड़ी हटाई जा सकी।

बड़वाह से निकलने के बाद सुबह करीब 8 बजे राहुल गांधी यहां टी-ब्रेक के लिए रुके। इसी दौरान हुई भगदड़ में दिग्विजय सिंह यहां गिर गए।
बड़वाह से निकलने के बाद सुबह करीब 8 बजे राहुल गांधी यहां टी-ब्रेक के लिए रुके। इसी दौरान हुई भगदड़ में दिग्विजय सिंह यहां गिर गए।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता अरुण यादव भी यात्रा में चल रहे हैं। शनिवार सुबह वे राहुल गांधी के साथ दिखाई दिए।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता अरुण यादव भी यात्रा में चल रहे हैं। शनिवार सुबह वे राहुल गांधी के साथ दिखाई दिए।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह 6 बजे खंडवा के मोरटक्का से शुरू हुई। करीब 40 मिनट बाद यात्रा बड़वाह पहुंची। प्रियंका भी उनके साथ चल रही हैं।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह 6 बजे खंडवा के मोरटक्का से शुरू हुई। करीब 40 मिनट बाद यात्रा बड़वाह पहुंची। प्रियंका भी उनके साथ चल रही हैं।

ये भी पढ़िए: महू में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले बवाल

सबसे पहले आज की यात्रा का शेड्यूल...

मनिहार से दोपहर 3:30 बजे यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके बाद यात्रा उमरिया से आगे बढ़ेगी, जो ग्राम बलवाड़ा में स्थित मैयापुरधाम मंदिर में दर्शन के बाद महू पहुंचेगी।

राहुल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भीम जन्मभूमि स्थित आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर काे नमन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व उपाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि आंबेडकर स्मारक पर दर्शन करने के बाद राहुल अभिभाषक प्रतिनिधि मंडल से मिलेंगे। इसके साथ ही वह गैर राजनीतिक समाज की विभिन्न प्रतिभाओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह ड्रीमलैंड चौराहे पर स्थित सभा काे संबोधित करेंगे। इसके बाद पुराने डिपो मैदान पर नाइट स्टे करेंगे। रविवार सुबह 6 बजे इंदौर के लिए यात्रा शुरू होगी।

प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रही हैं।
प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रही हैं।

आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी द्वारा जारी कार्यक्रम
आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के सचिव राजेश वानखेड़े ने बताया कि बाहर के पाथवे से ही राहुल गांधी स्मारक में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वह बाबा साहेब की दोनों प्रतिमा काे नमन करने के बाद स्मारक के हाल में स्थित अस्थि कलश काे नमन करेंगे। आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के सभी सदस्यों के साथ ही गणमान्यजन ही स्मारक समिति की ओर से मौजूद रहेंगे।

भारत के स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह शुक्रवार को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वे राहुल के साथ खरगोन से खंडवा की ओर आगे बढ़े।
भारत के स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह शुक्रवार को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वे राहुल के साथ खरगोन से खंडवा की ओर आगे बढ़े।

मालवी साफे से राहुल का स्वागत
शनिवार शाम ड्रीमलैंड चौराहा पर राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। सभा की व्यवस्था देख रहे पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार ने बताया सभा के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है। यह मंच लगभग 24 बाय 55 फीट का है। इसकी ऊंचाई 8 फीट है। इस मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश स्तर के लगभग 40 वीआईपी नेता मौजूद रहेंगे। मंच पर अतिथियों का स्वागत मालवा की संस्कृति अनुरूप विशेष साफा पहनाकर किया जाएगा। सभा में मुख्य फोकस महिलाओं की संख्या अधिक रहे, इस पर किया गया है।

राहुल ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर के दर्शन कर बहन प्रियंका के साथ नर्मदा आरती की।
राहुल ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर के दर्शन कर बहन प्रियंका के साथ नर्मदा आरती की।

​​​​​​​

राहुल की यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

आज महू आएंगे राहुल गांधी, करेंगे नुक्कड़ सभा; शाम 4.30 बजे बंद होंगी दुकानें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार शाम को महू पहुंचेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ड्रीमलैंड चौराहे पर होने वाली राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। नुक्कड़ सभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभा स्थल के आसपास संचालित होने वाली सभी दुकानें शाम 4.30 बजे ही बंद करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें...