अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:खेल व युवा कल्याण विभाग : बालिकाओं के लिए हुई खेल स्पर्धाएं, बांटे पुरस्कार

सनावद13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में अतिथियों को पौधे भेंट किए । - Dainik Bhaskar
कार्यक्रम में अतिथियों को पौधे भेंट किए ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल व युवा कल्याण विभाग बड़वाह द्वारा जिला खेल अधिकारी पवि दुबे के मार्गदर्शन में महिला व बालिका खेल प्रतियोगिता व मनोरंजन खेल कार्यक्रम का आयोजन निजी महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिताओं के तहत 100 मीटर दौड़, चेयर रेस सहित अन्य खेल विधाएं हुईं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी नेहा राठौर ने संबोधित करते हुए विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं एसआई रजनी समाधिया ने भी बालिकाओं को संबोधित करते हुए निरंतर प्रयास करने व किसी भी कार्य के लिए हमेशा तैयार रहने के प्रेरित किया। संस्था के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी भारद्वाज के निर्देशन में हुई खेल प्रतियोगिताओं में 200 बालिकाओं ने सहभागिता की। इसमें ए 100 मीटर दौड़ में प्रथम भारती यादव, द्वितीय विनीता गोस्वामी व तृतीय नंदिनी सोंताले रहीं। वहीं चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम देवकन्या गोखले, द्वितीय शानू समदिया व तृतीय उन्नति यादव रहीं।

विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी सहभागी बालिका खिलाडियों को उत्साहवर्धन के लिए पेन प्रदान किए गए। डॉ. अनुराग गीते ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे भेंट किए। इस दौरान उज्वला जोशी, मंजुला मंडलोई, अमित बड़ेकर, विकासखंड खेल समन्वयक अखिलेश शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...