करीब 7 साल के अंतराल के बाद मप्र में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। जिले के नैनपुर ब्लॉक में पंचायत चुनाव का मतदान चल रहा है। इस ब्लॉक की 74 ग्राम पंचायतों में 103905 मतदाताओं के लिए 192 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां 1105 पंच, 74 सरपंच, 23 जनपद पंचायत सदस्य और 2 जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले।
इस जनपद पंचायत में 6 सरपंच निर्विरोध चुने गए है। नैनपुर ब्लॉक में सुबह 3 बजे तक 66.66 प्रतिशत मतदान हुआ। नैनपुर की ग्राम पंचायत बारगी में सुमंत्री पति रंजीत ताराम 44 मतों से विजयी रही है। बताया जाता है किय सुमंत्री कांग्रेस समर्थित है।
नैनपुर जनपद पंचायत के विजेता
नैनपुर जनपद में जिला पंचायत सदस्य की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत का दावा किया। भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड 11 से श्रद्धा जैन और वार्ड क्रमांक 12 से शालिनी साहू की बड़े अंतर से जीत हासिल की है।
मंडला की बिछिया जनपद पंचायत की वोटिंग LIVE:1 लाख 15 हजार से अधिक मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का फैसला
किस पद के लिए किस रंग का बैलेट पेपर
पंच पद- सफेद
सरपंच- नीला
जनपद पंचायत सदस्य- पीला
जिला पंचायत सदस्य- गुलाबी
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.