• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandla
  • Rally Held From 24 Wards On Second Day, Tribute To Birsa Munda On His Birth Anniversary, Children Dancing Fiercely On Zumba Dance

गौरव दिवस:दूसरे दिन 24 वार्डों से निकली रैली, जयंती पर बिरसा मुंडा को किया नमन, जुंबा डांस पर जमकर थिरके बच्चे

मंडला7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गौरव दिवस आयोजन के द्वितीय दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर आज सुबह नगर के सभी 24 वार्डों से रैली निकाली गई। रैली को कलेक्टर हर्षिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों की यह रैली स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। जहां जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों ने बिरसा मुंडा के छायचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

गौरव दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्टेडियम में सामुहिक जुम्बा डांस का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर हर्षिका सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ जनजाति संगीत पर लोकनृत्य और जुंबा डांस किया। इस दौरान सभी ने स्कूली बच्चों के साथ जमकर डांस किया।

गौरव दिवस आयोजन के द्वितीय दिवस पर आज कलश यात्रा, चुनरी यात्रा, लेजर-शो आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित होगा। जिसमें ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।जिले को गौरवान्वित करने वाले अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को सम्मानित करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।