• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandla
  • Tractor Trolley Full Of Sand Collided While Going To School By Bicycle, Two Children Injured

नगर के झूला पुल में एक्सीडेंट:साइकिल से स्कूल जाते समय रेत से भरे ट्रेक्टर ट्रौली ने मारी टक्कर, दो बच्चे घायल

मंडला4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के झूला पुल के पार ग्राम रामबाग में बेलगाम भाग रहे ट्रेक्टर की टक्कर में दो बच्चे घायल हो गए हैं। बताया गया है कि 13 वर्षीय निहाल बरमैया और 12 वर्षीय दक्ष बरमैया साइकिल से स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान रेत ले कर आ रहे ट्रेक्टर से टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में दोनों ही बच्चे घायल हो गए। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रेक्टर शैलेंद्र कछवाहा का नया पॉवरट्रेक ट्रेक्टर बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

ट्रेक्टर शैलेंद्र कछवाहा का नया पॉवरट्रेक ट्रेक्टर बताया गया है।
ट्रेक्टर शैलेंद्र कछवाहा का नया पॉवरट्रेक ट्रेक्टर बताया गया है।

आवासीय क्षेत्रों में बेलगाम ट्रेक्टर
ट्रॉली लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कृषि कार्य की बजाय भवन निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले ये वाहन कई बार लोगों के लिए काल बन जाते हैं। इन बेलगाम वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं...