एक हफ्ते से भीषण गर्मी का दौरा जारी है। शुक्रवार और शनिवार को गर्मी ने सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को 45 डिग्री तापमान रहा यह तापमान सीजन का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले बुधवार को तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। गुरुवार को तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री रहा। शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। पश्चिम बंगाल में बन रहे साइक्लोन की वजह से अगले दो दिनों में प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा रही है। 16 मई से तापमान में गिरावट आएगी वही लू का असर भी कम हो जाएगा। एक बार फिर तापमान में तेजी आएगी, लेकिन तापमान 44 डिग्री के करीब बना रहेगा लेकिन लू से राहत रहेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.