मन्दसौर में इस बार गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले एक हफ्ते से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री पार चला गया। इस साल गर्मी ने पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। हलांकि शनिवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
शनिवार को तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट के साथ 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे राहत मिली है,लेकिन अगले एक दो दिन में फिर तापमान में वृद्धि होगी। उधर मौसम विभाग ने जिले में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लू से बचने के निर्देश दिए हैं। जिले में दिनभर गर्म हवाएं जारी रही हैं। लू चलने के कारण बाजारों में भी सन्नटा पसरा रहा हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि राहत के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी आएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.