मंदसौर जिले के 18 मंडलों में दलोदा, सीतामऊ, सुवासरा और शामगढ़ में भाजपा ने नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
बीजेपी मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने बताया कि दलोदा मंडल अध्यक्ष के लिए विकास नियुक्ति की गई है। वहीं सीतामऊ में लाल सिंह देवड़ा सुवासरा में नेपाल सिंह चौहान और शामगढ़ में धीरज संघवी को मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही सीतामऊ मंडल में जितेंद्र तोमर सुवासरा में श्याम सिंह देवड़ा और मगनलाल सूर्यवंशी को मंडल महामंत्री बनाया गया है। वही दिलीप सिंह लोगनि, लाल सिंह डूंगावत, अशोक धनोतिया, बलवंत सिंह पवार को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार सीतामऊ मंडल अध्यक्ष रहे राजकुमार पोरवाल को एक महिला गर्मी से गलत व्यवहार के चलते हटाया गया था जबकि दलोदा मंडल अध्यक्ष रहे रमेश धाकड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हटाया गया था। यह दोनों मंडल महीनों से अध्यक्ष विहीन थे। अब इन मंडलों पर नई नियुक्तियां की गई है। जानकारी के अनुसार जिले में 18 मंडल है इन पर सभी अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया कि जिन मंडलों पर समन्वय हुआ है उन पर नियुक्ति की गई है। अगले कुछ दिनों में अन्य मंडलों पर भी नियुक्तियां की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.