भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर मानवाधिकार समिति ने उनी वस्त्र बांटे। इस अवसर पर नाथ समाज की महिला-पुरुष व बच्चों सहित 270 लोगों को वस्त्र बांटे गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज कंषाना, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भगवान सिंह जाटव, मानवधिकार कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव करतार सिंह गौड़, सचिव धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विजय सिकरवार, हरिदास बड़ेरिया, रणवीर सिंह, जितेंद्र गौड़, अशोक शर्मा सतीश गौड़, संजीव गौड़ आदि मौजूद थे।
श्री कंषाना ने इस मौके पर कहा कि राजमाता नेकदिल व भावुक प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने सदैव दीन-हीनों की सेवा की और जरूरत पड़ने पर अपने क्षेत्र के लोगों की हरसंभव मदद की। उनके आदर्शों पर चलकर ही आज हम सब जीव सेवा कर रहे हैं, यह ईश्वरीय सेवा के समान है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.