गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन नगरपालिका की ओर से दिल्ली की तरह आयोजित होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि सेवा भारती मध्य भारत प्रांत भोपाल संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह होंगे। सुबह 7.30 बजे से पुराना देना बैंक पहली लाइन से राजपथ की तरह मार्च पास्ट होगा।
जयस्तंभ चौक पर 8.15 बजे सुबह नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे झंडावंदन करेंगे। वहीं 9 बजे गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगरपालिका अध्यक्ष माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर एमजीएम कॉलेज के एनसीसी कैडेट देंगे। जिसके बाद झंडावंदन होगा।
शहर के विकास के लिए विशेष योगदान देने वाले 31 नागरिकों का नागरिक सम्मान किया जाएगा। नगरपालिका परिषद के 26 अधिकारी व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.